Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students protest for scholarship

RMPSU: वजीफा के लिए विद्यार्थियों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक, सिपाही पर छात्रा के बाल खींचने का आरोप

Mon, 18 Aug 2025 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:10 PM IST
सार

विश्वविद्यालय परिसर में शाम चार बजे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान कुछ छात्र विवि के पीछे की तरफ से टूटी खिड़की के सहारे परिसर में आ गए। उन्होंने परिसर में आकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Students protest for scholarship
वजीफा को लेकर आरएमपीयू में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से वार्ता करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

वजीफा सहित अन्य मांगों को लेकर 18 अगस्त को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में विद्यार्थियों ने चार घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान प्रशासनिक भवन में घुसने से रोकने पर विद्यार्थियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। एक छात्रा ने सिपाही पर पीछे से बाल पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिछले तीन महीने से एससी-एसटी वर्ग के तीन हजार विद्यार्थी वजीफे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वह कलेक्ट्रेट से लेकर विवि कुलपति कार्यालय तक का घेराव कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। विवि स्तर से वजीफा के लिए सत्यापन में हुई लापरवाही की खबर से विद्यार्थियों में आक्रोश पनप गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंच गए। यहां विवि के गेट पर पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर छात्र-छात्राओं ने जबरन घुसने का प्रयास किया लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसी बीच एक सिपाही ने एक छात्रा का बाल पकड़कर खींच लिया। इस पर विद्यार्थी भड़क गए। गुस्साए छात्र-छात्राएं गेट के सामने धरने पर बैठ गए और विवि प्रशासन व कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में शाम चार बजे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान कुछ छात्र विवि के पीछे की तरफ से टूटी खिड़की के सहारे परिसर में आ गए। उन्होंने परिसर में आकर प्रदर्शन किया। एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों ने कहा कि तीन महीने से उन्हें वजीफा नहीं मिला है। सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। नोडल अफसर की लापरवाही की वजह से वजीफा रुक गया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वजीफा का प्रकरण शासन में लंबित है। इसके अलावा कोई मांग विवि स्तर पर लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं विद्यार्थियों की मांगें
-एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलनी चाहिए।
- बीएएलएलबी के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम दोबारा जारी हो।
- कैंपस में वनस्पति विज्ञान विभाग 26 में से 18 छात्र फेल हुए हैं। उनकी कॉपियां दोबारा जांची जाए।
- विद्यार्थियों के अंक आंसर की के अनुसार चेक कराया जाए।
-छात्रों को नए सत्र के लिए फॉर्म भरने के लिए फीस रसीद दिलाई जाए।
- छात्रों पर महाविद्यालय में फीस भरने के लिए जबरन दबाव बनाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- एलएलबी में संविधान विषय में सभी विद्यार्थियों को फेल किया गया है, उनका परिणाम चेक कराया जाए।
- विद्यार्थियों की फीस माफ करो या वजीफा दो।
- विद्यार्थियों से कॉपियों को दोबारा जांचने के लिए 500-500 रुपये लिए जा रहे हैं, इसे वापस किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed