फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students protest after the death of a law student

आरएमपीएसयू: विधि छात्र की मौत के बाद डीएस-एसवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, छात्र ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

Mon, 24 Aug 2026 03:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 24 Aug 2026 03:02 PM IST
सार

छात्रों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र बहादुर सिंह और परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग की। साथ ही सचिन कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी।

विज्ञापन
Students protest after the death of a law student
एसवी डीएस कॉलेज में प्रदर्शन करते छात्र-छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में डीएस कॉलेज के विधि छात्र सचिन कुमार की मौत के बाद छात्रों ने सोमवार को डीएस कॉलेज और एसवी कॉलेज में प्रदर्शन कर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का इस्तीफा मांगा। इसी दौरान एसवी कॉलेज में एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यहां छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन

एसवी कॉलेज में प्रदर्शनआरएमपीयू परिसर में पांच बार फेल विधि छात्रों ने पास करने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। फेल होने वालों में सचिन कुमार भी थे जिनकी दो दिन पहले उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद से विधि के छात्रों में आक्रोश बढ़ने लगा। विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे डीएस कॉलेज में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य कक्ष के सामने हंगामा करते हुए धरना दिया। इसके बाद छात्र एसवी कॉलेज पहुंचे जहां धरना-प्रदर्शन करते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


पेट्रोल डालते ही मची अफरा-तफरी  
प्रदर्शन के दौरान बीएएलएलबी के एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। यह देखकर अन्य छात्र घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। छात्र की आंखों में जलन बढ़ने लगी तो साथी छात्रों ने उसके सिर पर पानी डाला। तब उसे कुछ राहत मिली। पेट्रोल छिड़कने वाले छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। मृतक सचिन को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बन्नादेवी धनंजय सिंह और अपर नगर मजिस्ट्रेट पारितोष मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि खुद पर पेट्रोल डालने वाले छात्र को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप\
धरना-प्रदर्शन में शामिल बहुजन विद्यार्थी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार ने बताया कि एसवी कॉलेज में पुलिस पर छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि पुलिस उनके घर तक जा पहुंची। आरोप है कि छात्र लोकेश तिवारी को उनके घर पर नजरबंद रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed