{"_id":"6416188e96488560a500a675","slug":"students-of-lagsama-inter-college-were-bright-first-in-district-level-science-model-aligarh-news-c-2-ali1009-70379-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल में लगसमा इंटर कॉलेज के छात्र उज्ज्वल रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल में लगसमा इंटर कॉलेज के छात्र उज्ज्वल रहे प्रथम
विज्ञापन
रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल में लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा के छात्र उज्ज्वल गौतम प्रथम, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की श्रुति और उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज की शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। उन्हें क्रमशः 3000, 2000 और 1000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
शुभारंभ पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल, डीआईओएस सर्वदानंद, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम मोहम्मद अमान ने किया। प्रदर्शनी में सभी बोर्डों, आईटीआई व इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
ड्रोन टेक्नोलॉजी, प्राकृतिक, ऑर्गेनिक कृषि, रोबोटिक्स, सेंसर टेम्ब्रोलाजी, नैनो टेक्नोलॉजी व नैनो मैटेरियल्स, स्टेम सेल टेक्नोलॉजी पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9 व 11 व आईटीआई के 117 छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतिभागी पूर्वा, संदीप चौधरी, सोनिया, काव्या, आर्यन, ललित तन्मय, सौरभ, रोहित, वरुण प्रियदर्शनी, नीलेश, सलोनी, शुभम शर्मा, गोलू कुमार को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
संचालन रेखा रानी ने किया। प्रधानाचार्या प्रियंका चौरसिया ने अतिथियों का आभार जताया। मूल्यांकन समिति के सदस्य प्रो. कविशंकर वार्ष्णेय, प्रो. विनीत गुप्ता, डाॅ. एमएम गोयल, विमल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. इंदु सिंह, डाॅ. आरडी गौड़ ने मूल्यांकन किया। जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।