{"_id":"5c3a565dbdec22735f52d407","slug":"students-filled-with-hunar-now-it-will-hit-the-naughty-elements","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने भरी हुंकार, अब शरारती तत्वों पर करेंगी प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने भरी हुंकार, अब शरारती तत्वों पर करेंगी प्रहार
Sun, 13 Jan 2019 02:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों छात्राओं का समूह। हर एक में ताइक्वांडो को सीखने और समझने की ललक। ताइक्वांडो प्रशिक्षक की हर टिप्स को गंभीरता से सुनना। यह सब देखने को मिला अलीगढ़ जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में। यह वही कॉलेज है, जहां ऑनलाइन कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर इंटर तक पढ़ाई कर चुके हैं।
शनिवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोआर्डिनेटर व डैन धारक असरार अहमद ने छात्राओं को डेमो से शरारती तत्वों से निपटने की जानकारी दी। छात्राओं ने खुद भी उन गुर को प्रैक्टीकल करके जाना। एक घंटे से ज्यादा देर तक चले प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने शरारती तत्वों को सबक सिखाने के लिए सवाल भी किए।
छात्राओं ने हुंकार भरी कि अब वह शरारती तत्वों पर प्रहार करेंगी। इस अवसर पर शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह चौहान, राम नरेश यादव, नीपेंद्र चौधरी, कुलदीप शर्मा, दिव्या बंसल, पूनम शर्मा, गिरीश शर्मा, अनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला का आयोजन सराहनीय है। आज के दौर में खुद की रक्षा करना भी एक चुनौती भरा काम है, जो अमर उजाला अपने अपराजिता के तहत छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिला रहा है।
-शम्भू दयाल रावत, प्रधानाचार्य, अग्रसेन इंटर कॉलेज