Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students failed in Sai College of nursing protest

Aligarh News: साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फेल छात्र-छात्राओं ने काटा हंगामा, काॅलेज ने कहा मेहनत से पढ़ाया

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

अलीगढ़ के साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फेल छात्र-छात्राओं ने हंगामा काटा। अलीगढ़-दिल्ली मुख्य मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया। छात्राओं ने कॉलेज पर आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से उन्हें लगातार फेल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Students failed in Sai College of nursing protest
सांई मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के फेल होने पर जाम लगा रहीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बुधवार को फेल छात्र-छात्राओं ने हंगामा काटा। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने अलीगढ़-दिल्ली मुख्य मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया। हंगामे की खबर पर एसीएम व एएसपी पहुंच गए।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि 99 फीसदी छात्राएं फेल हो गई हैं। आरोप लगाया कि किसी भी छात्र-छात्रा की फीस तय नहीं है। पिछले तीन साल से उन्हें लगातार फेल किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन से छात्रा काफी आहत हैं। हंगामे की खबर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


एसीएम संजय मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने हंगामे की सूचना मिली थी। छात्राओं से प्रार्थना पत्र ले लिया है। इस संबंध में साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन राकेश गुप्ता साईं ने बताया कि एमएससी व बीएससी नर्सिंग डिग्रीधारक योग्य अध्यापकों को नियुक्त किया है, जिन्होंने मेहनत से पढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे के साथ स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ऑनलाइन निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराते हैं। यदि छात्र-छात्राएं कुछ परीक्षाओं में सफल नहीं होते हैं, तो उसके लिए कॉलेज जिम्मेदार नहीं है और कॉलेज परीक्षा परिणाम में कोई बदलाव भी नहीं कर सकता। इसके लिए छात्राएं स्क्रूटनी करा सकती हैं। उप्र स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने आवेदन करने के लिए 2 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed