फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   students elections in aligarh muslim university

एएमयू में छात्रसंघ चुनाव आज, करीब 22 हजार मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 03 Nov 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 03 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
students elections in aligarh muslim university
सांकेतिक तस्वीर
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 77 वें यूनियन (छात्र संघ) के लिए शनिवार सुबह 9 से 5 बजे के बीच 14 केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। करीब 22 हजार मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, 10 कैबिनेट सदस्यों के अतिरिक्त 11 कोर्ट सदस्यों का चुनाव करेंगे। 
विज्ञापन


शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 8 स्थानों पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर मतपेटी, बैलेट पेपर एवं स्टेशनरी आदि पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने एसएसपी अजय कुमार साहनी से बातचीत कर सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर विचार किया। उन्होंने बताया कि चुंगी, शमशाद मार्केट चौराहा, एके तिब्बिया कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, जकरिया मार्केट, फैज गेट, बाब-ए-सैयद एवं लॉ फैकल्टी में पुलिस-फोर्स तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाम सात बजे से मतगणना एबीके गर्ल्स हाईस्कूल में शुरू की जाएगी। देर रात तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 5 एवं सचिव पद पर 4 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 

कैबिनेट के 10 सीट के विरुद्ध 28 छात्र नेता चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान किसी एहतियात के तौर पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहन भी तैनात किए जाएंगे। कोर्ट चुनाव के मतों की गणना डीन आफिस में की जाएगी।

वीमेंस कॉलेज में तीन हजार छात्राएं करेंगी ‘लीडर’ का चुनाव

वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन चुनाव में अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। करीब तीन हजार छात्राएं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के अतिरिक्त 8 कैबिनेट सदस्यों का चुनाव करेंगी। इसके अतिरिक्त कोर्ट सदस्यों का भी चुनाव करेंगी। 

वीमेंस कॉलेज में अध्यक्ष पद पर रिफा नासिर, आफरीन फातिमा, सिदरा इसरत एवं सिमरा कयाम के बीच मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर रूकशान एवं नाहिद हसन के बीच आमने-सामने की टक्कर है।

सचिव पद पर मेमुना अंसारी, सुमायरा आरिफ अंसारी एवं जवेरिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 8 सीट के विरुद्ध कैबिनेट के लिए 12 छात्राएं मैदान में हैं, जिसमें आफरीन, आफरीन खान, नबा रहमान, सना हबीब, हाला मसरूर, अलवीना रहमान, साइमा शौकत, मोनिका सिंह, प्रिया शर्मा, मेघा गुप्ता, जसवीन कौर एवं अलीना रब शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed