फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students create ruckus at AMU Paramedical College gate

Aligarh Muslim University: विद्यार्थियों ने पैरामेडिकल कॉलेज के गेट पर डाला ताला, मानदेय को लेकर किया हंगामा

Mon, 29 Sep 2025 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 01:57 PM IST
सार

मासिक मानदेय की मांग को लेकर विद्यार्थियाें ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने इंटर्नशिप अवधि के दौरान मासिक मानदेय दिए जाने की मांग दोहराई है। 

विज्ञापन
Students create ruckus at AMU Paramedical College gate
पैरामेडिकल कॉलेज के गेट पर ताला डाल कर हंगामा करते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्टाइपेंड (मानदेय) की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


29 सितंबर को सुबह 11 बजे विद्यार्थी कॉलेज के गेट पर पहुंच गए और ताला लगा दिया। गेट के पास ही रेडियोलॉजी, इमेजिंग टेक्नोलॉजी, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन और डायलिसिस थेरेपी के विद्यार्थी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी एक स्मारक-पत्र इंतजामिया को सौंपा गया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए इस बार ठोस आश्वासन चाहिए। 
विज्ञापन


 कॉलेज के गेट पर ताला लगने की सूचना पर प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे विद्यार्थी वापस चले गए। असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. मसूद हसन खान ने बताया कि स्टाइपेंड को लेकर बातचीत चल रही है। प्रवेश के दौरान एडमिशन गाइड पर इंटर्नशिप अनिवार्य है, लेकिन स्टाइपेंड जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed