फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student took OMR sheet outside from examination centre in Aligarh

पुलिस भर्ती परीक्षा में ओएमआर शीट लेकर भागा स्टूडेंट

Sun, 27 Jan 2019 10:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 27 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student took OMR sheet outside from examination centre in Aligarh
exam centre

पुलिस सिपाही (आरक्षी) पदों की भर्ती शुरू हो गई है। रविवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। अलीगढ़ शहर के ब्लैक डेल स्कूल में एक परीक्षार्थी ओएमआर शीट लेकर चला गया। जिसके खिलाफ पुलिस क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया महेशपुर फाटक के पास ब्लैक डेल स्कूल में प्रथम पॉली में कक्ष संख्या 26 में इस्मत फातिमा कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर थीं। परीक्षा समाप्त होने पर जब ओएमआर शीट इकटठा की गई तो विष्णु कुमार पुत्र बृजमोहन जतीपुरा गोवर्धन मथुरा ओएमआर शीट की मूल प्रति लेकर चला गया।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी विष्णु नहीं मिला। उसका रोल नंबर- 1122020289 है। विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शहर में अलग अलग स्कूल कॉलेज में बनाए गए 19 केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में हो रही है, जिसमें हरेक पॉली में 11 हजार 64 परीक्षार्थियों को बैठना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पहली पॉली में 9840 और दूसरी पॉली में 9830 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। पहली और दूसरी पॉली मिला कर 2458 परीक्षार्थी मैदान छोड़ गए। सोमवार को ये परीक्षा जारी रहेगी। पहली पॉली में 

सुबह दस से बारह और शाम को तीन से छह बजे तक दूसरी पॉली की परीक्षा होगी। 

इसकी हर पॉली में नये परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 19 केंद्रों पर चार पॉलियों में लगभग 44 हजार 256 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। वहीं नोडल अफसर एसपी यातायात अजीजुल हक ने सभी व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखी। सभी एसपी, एएसपी और सीओ ने अपने अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed