{"_id":"5e10b3128ebc3e87963940a6","slug":"student-stopped-going-to-school-due-to-fear-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मनचले युवक के डर से छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, पहले मांग चुका है माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मनचले युवक के डर से छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, पहले मांग चुका है माफी
Sat, 04 Jan 2020 09:15 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मनचलों के डर से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। मनचले युवक पर आरोप है कि वह छात्रा को आते-जाते छेड़छाड़ करता था। युवती ने परिजनों के साथ जाकर आलाधिकारियों से की लिखित शिकायत की है। मामले पर संज्ञान लेते हुए आलाधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता छात्रा और उसके मामा ने बताया कि पिछले काफी वक्त से एक युवक लगातार उसे परेशान करता आ रहा है। स्कूल आते-जाते छेड़खानी करता है। इसको लेकर कई बार समझाने का भी प्रयास किया। शिकायत की गई तो उसने माफी मांग ली लेकिन बावजूद इसके आज भी मनचला युवक लगातार छात्रा को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन