{"_id":"67bdfac7e2c9f7fd9c09c854","slug":"student-returning-after-exams-dies-in-collision-between-two-bikes-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बाइकों की टक्कर में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बाइकों की टक्कर में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, साथी घायल
Tue, 25 Feb 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:46 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर शाम को दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे हरदुआगंज बंबे के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़त हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के हरदुआगंज बंबे के पास 24 फरवरी को दो बाइकों की भिड़त में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। वह हरदुआगंज से परीक्षा देकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
थाना जवां क्षेत्र के गांव चंदौखा निवासी किसान गिरीप्रसाद का पुत्र मनोज कुमार (19) 12 वीं का छात्र था। 24 फरवरी को वह हरदुआगंज स्थित काॅलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने गया था। शाम को दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे हरदुआगंज बंबे के पास पहुंचा सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़त हो गई।
विज्ञापन
दोनों ने हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में मनोज और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने छात्र को क्वार्सी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
