फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   student protest for result

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम न घोषित होने पर आवेदकों का प्रदर्शन

Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
student protest for result
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित न किए जाने से आवेदकों का गुस्सा भड़क उठा। शनिवार को उन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रॉक्टर टीम से उलझ गए। साथ ही मांग कर डाली कि अगर वह परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर सकते हैं तो क्या इतने दिनों के लिए अपना वेतन रुकवा सकते हैं।
विज्ञापन

एएमयू में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए साक्षात्कार के एक महीने बाद परिणाम घोषित किया गया लेकिन चार फैकल्टी का ही परिणाम घोषित किया गया। इससे अन्य फैकल्टी के छात्रों में रोष फैल गया। शनिवार दोपहर वह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक पर पहुंच गए। गेट पर छात्रों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही प्रॉक्टर टीम के अनुशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र समस्या का त्वरित आश्वासन चाहते थे।
विज्ञापन

छात्र इस बात पर अड़ गए कि जब तक उनके सामने कोई स्पष्ट योजना प्रस्तुत नहीं की जाती तब तक वह किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने देंगे। लेकिन कुछ देर बाद गेट पूरा खोल दिया गया और अनुशासन अधिकारी व अन्य लोग अंदर प्रवेश कर गए। प्रदर्शन कर रहे छात्र कंट्रोलर कार्यालय तक पहुंच गए। छात्रों की भीड़ को देखते हुए कंट्रोलर कार्यालय के गेट बंद कर दिए गए। काफी देर तक छात्रों का हंगामा चलता रहा। बाद में प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि जल्दी परिणाम घोषित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय भी इसी दिशा में प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed