फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student missing from Bulandshahr found in Jawan

बुलंदशहर से लापता हुआ छात्र जवां में मिला

Sun, 16 Aug 2020 07:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Student missing from Bulandshahr found in Jawan
गुमशुदा बच्चे को परिजनों को सौंपती थाना पुलिस। - फोटो : JAWAN
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर से लापता हुआ सफाई कर्मी का सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा जवां में मिल गया। उसे पीआरवी कर्मियों ने बरामद करते हुए परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसओ जवां अभय शर्मा के अनुसार गांव फरीदपुर बारिया निवासी अनूपशहर ब्लाक में बतौर सफाईकर्मी सेवारत रघुवीर सिंह का सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय बेटा सुमित शनिवार को ट्यूशन की कॉपी लेने गया था। इसके बाद छात्र के अनुसार उसे रास्ते मे दो लोग मिले, जो जबरन कार में बैठा ले गए। किसी तरह जवां क्षेत्र में गांव तेजपुर के पास वह कार सवारों के चंगुल से छूटकर उतर गया। वहां पास में मौजूद पीआरवी 0738 पर तैनात कर्मी हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह, जय कांत व मनीष कुमार से छात्र ने मदद मांगी, जो उसे थाने ले गए। एसओ जवां ने बताया कि उसके परिवार वालों को बुलाकर बच्चा उन्हें सौंप दिया गया। बच्चा बार-बार बयान बदल रहा था। परिवार ने स्वीकारा कि उसे डांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed