{"_id":"6ad92c7c2cf464c8240e7f64","slug":"student-leader-assaulted-amidst-the-heat-of-amu-student-union-elections-aligarh-news-c-2-gur1004-1095057-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच छात्र नेता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी के बीच छात्र नेता से मारपीट
विज्ञापन
एएमयू।
- फोटो : Archive
एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ दावेदारों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। छात्र नेता मोहम्मद रईयान ने चुनावी रंजिश में हमला करने, फायरिंग और चांदी की चेन लूटने का आरोप लगाया है। मामले में बुधवार को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उपाध्यक्ष पद के दावेदार ऐमान हफीज खान समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
रईयान की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 20 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे शहाब बाग स्थित शेरू के होटल की है। वह वहां चाय पी रहा था, तभी सऊद हटेला, फराज बग्गा, ऐमान हफीज और दो अज्ञात लोग पहुंचे। आरोप है कि चुनाव को लेकर रंजिश में आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।
सऊद हटेला पर पिस्तौल तानकर दो बार गोली चलाने का प्रयास करने का आरोप है। तहरीर के अनुसार, इसके बाद पिस्तौल की बट और लात-घूंसों से मारपीट की गई। रईयान ने चांदी की चेन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को 112 पर सूचना दिए जाने का उल्लेख भी तहरीर में है। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की घोषणा के साथ बढ़ी हलचल
एएमयू छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न लॉबी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। आजमगढ़ लॉबी से मोहम्मद हमदान सचिव पद के प्रत्याशी हैं, जबकि जीबीएस लॉबी ने मोहम्मद जोहर को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए ऐमान हफीज खान और सादान ने दावेदारी पेश की है। गाजीपुर लॉबी ने साकिब को प्रत्याशी बनाया है। अध्यक्ष पद के लिए नौमान अशरफ का नाम भी चर्चा में है, हालांकि उनकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
हॉस्टलों में संपर्क, समर्थकों के साथ बैठकें और प्रचार की तैयारियों के बीच मारपीट का मामला चुनावी माहौल में तनाव की ओर इशारा कर रहा है। कई लॉबी के प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।