फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student hunger strike from Monday

अब सोमवार से भूख हड़ताल करेंगे छात्र

Sun, 13 Dec 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Student hunger strike from Monday
जैसे-जैसे सीएम के कार्यक्रम की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे अलीगढ़ में विवि की स्थापना की मांग और मुखर होती जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को डीएस कॉलेज में अवकाश के चलते आंदोलनकारी छात्र भूख हड़ताल तो शुरू नहीं कर सके लेकिन उन्होंने एसवी कॉलेज में महापंचायत की। वहां छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की।

महापंचायत में फिर कहा गया कि यदि यह मांग नहीं मानी गई तो छात्र धर्मांतरण कर नई परिस्थिति पैदा कर देंगे। वहां पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी पहुंच गए और छात्रों के आंदोलन कोे पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने जब छात्रों से प्रदर्शन न करने को कहा तो छात्रों का कहना था कि वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं और जायज मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव 15 दिसंबर को यहां आ रहे हैं। ऐसे में छात्र अलीगढ़ में विवि की स्थापना की मांग तेजी से उठा रहे हैं। कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

शुक्रवार को विवि छात्र संघर्ष मोर्चा ने यह घोषणा की थी कि शनिवार को वह डीएस कॉलेज में इसी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर देगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए देर शाम डीएस कॉलेज में अवकाश की घोषणा कर दी गई।

 शनिवार की सुबह जब  आंदोलित छात्र डीएस कॉलेज गए तो वहां अवकाश था और कॉलेज के फील्ड में पानी भरवा दिया गया था। इस पर यह छात्र एसवी कॉलेज पहुंच गए।

वहां दोनों कॉलेजोें के छात्र-छात्राओं ने महापंचायत की। वहां छात्रोें ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर भी आ गए तो प्रदर्शनकारी छात्रों ने उनसे कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना है और उनकी मांग भी जायज है।

इस पर चीफ प्रॉक्टर जल्दी ही सभा को समाप्त करने की बात कहकर वहां से चले गए। छात्र नेता अर्जुन भोलू सिंह ने इस मौके पर फिर दोहराया कि  राज्य सरकार अलीगढ़ में राज्य विवि बनाए, वरना छात्र धर्मांतरण कर नई परिस्थति पैदा कर देंगे।

अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी ने कहा कि इसी मांग को लेकर सोमवार से डीएस कॉलेज में ही भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। महापंचायत में पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी पहुंच  गए।

उन्होंने छात्रोें के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया और सीएम से अलीगढ़ में विवि की मांग की। छात्रों ने उनसे यह भी मांग की कि वह 14 दिसंबर को खुद डीएस कॉलेज में आएं और भूख हड़ताल में साथ रहें।


इस पर पूर्व विधायक ने छात्रोें से वादा किया कि वह हर स्थिति में उनका साथ देंगे। छात्रों के साथ बंसल ने भी भूख हड़ताल में शामिल होने की शपथ ली।

 इस मौके पर चेतन सैनी, पंकज आर्य, आदित्य पंडित, टीटू चौधरी, ललित पंडित, प्रदीप कुमार, संजीव यादव, कुलदीप यादव, सतीश कुमार, अभिषेक पाठक, ललित शर्मा, राहुल सिंह आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed