फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   student has to clean mid day meal utensils

स्कूल में बच्चों से साफ कराए मिड-डे-मील के बर्तन

Wed, 17 Jul 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
student has to clean mid day meal utensils
जहां एक ओर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए स्कूल चलो अभियान से लेकर अन्य तमाम अभियान चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय पचावरी में स्कूल आने वाले बच्चों से बर्तन साफ कराये जा रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बच्चे बर्तन साफ करते दिखाई दे रहे हैं। इस हरकत से गुस्साए बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत संपूर्ण स्टाफ के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी है।
विज्ञापन

विकास खंड गोंडा में गांव पचावरी में प्राथमिक विद्यालय पचावरी के नाम से स्कूल है। इस स्कूल में सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में छात्राएं बयान दे रही थीं कि विद्यालय का स्टाफ मिड डे मील देने के बाद गंदे बर्तन हमसे धुलवाता है और हमसे विद्यालय की सफाई भी करायी जाती है। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.लक्ष्मीकांत पांडेय ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए प्रधानाचार्य एवं स्टाफ को पत्र जारी कर सभी के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को प्रकरण की स्थलीय जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed