{"_id":"677c0c2ef83b99a3ba0fa18b","slug":"student-going-to-delhi-to-take-exam-died-in-accident-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन ने मारी टक्कर, परीक्षा देने दिल्ली जा रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन ने मारी टक्कर, परीक्षा देने दिल्ली जा रहे छात्र की हादसे में मौत
Mon, 06 Jan 2025 10:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:31 PM IST
सार
अभिषेक सुबह घर से दिल्ली में होने वाली परीक्षा देने के लिए निकले थे। वे वाहन के इंतजार में खड़े थे। ओएलएफ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।जिसमें अभिषेक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतियोगी परीक्षा देने अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे एक छात्र को रामघाट रोड पर ओएलएफ के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामबाग काॅलोनी निवासी हिमाचल देव अंश उर्फ अभिषेक (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन
अभिषेक बीएससी सेकंड ईयर के छात्र थे। वह अलीगढ़ से दिल्ली रोजाना अप-डाउन करते थे। अभिषेक 6 जनवरी की सुबह घर से दिल्ली में होने वाली परीक्षा देने के लिए निकले थे। वे वाहन के इंतजार में खड़े थे। ओएलएफ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर अवस्था में घायल छात्र को पंडित दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्वार्सी पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। अभिषेक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता विपिन कुमार मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन