फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student alleged to police constable of making a video after misbehaving in aligarh

अलीगढ़ः छात्रा ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Tue, 16 Jul 2019 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Student alleged to police constable of making a video after misbehaving in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने शहर में डायल-100 गाड़ी पर तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि मामला दो माह पुराना है। सिपाही अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने छात्रा को मामले में जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को एसपी क्राइम के पास मामले की शिकायत करने पहुंची पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह शहर के एक मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। पांच साल पहले 45वीं बटालियन में तैनात एक पीएसीकर्मी से शादी हुई थी। पति से वर्तमान में तलाक का मुकदमा चल रहा है। छात्रा के अनुसार पढ़ाई के सिलसिले में मालवीय पुस्तकालय जाने के दौरान वहां शहर की एक डायल-100 गाड़ी पर तैनात सिपाही से मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन


सिपाही हापुड़ के देवली इलाके का रहने वाला है। उसने दो माह पहले अपनी बातों में फंसाकर कुछ किताबें देने और पति से चल रहे मुकदमे में मदद करने के बहाने बरौला स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया था। वहां उसने जबरन दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद से ही वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। जबरन व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करने की बात कहता है। इंकार करने पर जहर खाकर जान देने और सुसाइड नोट में नाम लिखने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार सिपाही की दो माह पहले शादी भी हो चुकी है। सिपाही के कारण उसका कॉलेज जाना भी बंद हो गया है। एसपी क्राइम ने छात्रा की शिकायत सुन मामले की जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed