{"_id":"6a4d6c3ca6b85a30cd03db73","slug":"strong-winds-and-rain-brought-relief-from-the-humidity-aligarh-news-c-2-gur1004-1014813-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज हवाओं और बारिश ने उमस से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज हवाओं और बारिश ने उमस से दिलाई राहत
Wed, 08 Jul 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
रामघाट रोड पर बारिश के दौरान छाता लेकर जातीं छात्राएं।
- फोटो : samvad
तेज हवाओं के साथ मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। बारिश ने पिछले पांच दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आठ और नौ जुलाई को जिले में भारी बारिश की संभावना है।
एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि इन दिनों आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई दौर की बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। 10 जुलाई को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि 11 जुलाई से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।
गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल थे। दोपहर 2:45 बजे तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते बादलों ने आसमान को ढंक लिया। दोपहर तीन बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो शाम 4:45 बजे तक कई इलाकों में जारी रही, जिससे गर्मी का असर कम हो गया।