{"_id":"57b4be894f1c1b96146eb13f","slug":"strong-binding-thread-rakhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे धागे का पक्का बंधन, रक्षाबंधन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे धागे का पक्का बंधन, रक्षाबंधन आज
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
कच्चे धागे का पक्का बंधन, रक्षाबंधन आज
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई और बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक कच्चे धागे का पक्का बंधन, रक्षा बंधन आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने निष्ठा पूर्वक तैयारी की है। जो भाई आसपास के शहरों में रह कर नौकरी आदि कर रहे हैं, वह बहनों से राखी बंधवाने घर पर आए। इसके अलावा जिन बहनों के भाई दूर हैं, उन्होंने डाक या कोरियर के माध्यम से भेज दी है राखी। भाइयों ने भी बहन को सामर्थ्य अनुसार नेग स्वरूप भेंट दी है या आज दे रहे हैं।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले राखी और अन्य प्रकार की खरीदारी के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ रही। राखी के स्टाल और घेवर सहित अन्य मिठाइयों के स्टाल भी लगे हुए हैं। बहनों को उपहार देने के क्रम में स्मार्ट फोन, फोर जी फोन, टेबलेट और अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स का भी क्रेज देखा जा रहा है।
डग्गेमार वाहनों की रही मनमानी
रक्षाबंधन के अवसर पर बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। मौके को देखते हुए डग्गेमार वाहनों की चांदी रही। निजी बसों में क्षमता से ज्यादा सवारियां ढोई गईं। इसके अलावा छोटा हाथी, टैंपो, जीप, मैक्स आदि गाड़ियों से भी लोगों को ढोया गया। वह रूट जहां पर रोडवेज बस नहीं है, वहां पर डग्गेमार वाहनों ने मनमानी सवारियां भरी और मनमाने दाम वसूले। लोगों को इन डग्गेमार वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
नगर निगम ने त्योहार पर चलाया सफाई अभियान
नगर निगम ने रक्षाबंघन के अवसर पर साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की। कोशिश है कि गलियों और मुख्य सड़कों पर कहीं कूड़े के ढेर नजर नहीं आएं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शाम की पाली में भी सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। शहर के प्रमुख कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट केला नगर, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड के विभिन्न प्वाइंट, रसल गंज, मलखान सिंह के आगे, मसूदाबाद के सभी प्वाइंट, रघुवीर पुरी, शिव पुरी, मैरिस रोड आदि के प्वाइंट पर शाम को पूरी सफाई करवा दी गई। शहर के प्रमुख बाजारों में सफाई के बाद चूना भी डलवाया गया।
शुभ मुहूर्त में बांधे राखी
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि श्रावण शुल्क पक्ष पूर्णिमा घनिष्ठा नक्षत्र, शोभन योग, बबकरण के सुखद संयोग में उपाकर्म (रक्षाबंधन) मान्य रहेगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि दोपहर 2.56 तक ही रहेगी। इसलिए माताएं बहनें अपने भाइयों के राखी इस समय तक ही बांध सकती हैं। इसके बाद भाद्र पद पड़वा लग रही है। विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार सबसे पहला शुभ का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6.15 से 7.45 तक रहेगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चौघड़िया मुहूर्त चर, लाभ, अमृत के आएंगे।