फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   strike of doctors in Aligarh Medical College

Aligarh: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़े हालात, चार की मौत, 1200 मरीज बिना उपचार लौटे

Fri, 25 Apr 2025 11:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 11:33 AM IST
सार

23 अप्रैल की रात को कस्बा बरला में सुरेंद्र नाम के एक युवक को उसके ही बड़े भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे दीनदयाल संयुक्त अस्पताल लाया गया। सुरेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर समय से उपचार नहीं मिलने के चलते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
strike of doctors in Aligarh Medical College
हड़ताल के दौरान मरीज को पीठ पर लादकर ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंशियल डॉक्टरों की हड़ताल 24 अप्रैल देर रात को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गईं। इस दौरान आपात उपचार नहीं मिलने से दो दिन में 4 मरीजों की मौत हो गई जबकि लगभग 1200 मरीजों को बिना उपचार के ही अस्पताल से वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


23 अप्रैल की रात को कस्बा बरला में सुरेंद्र नाम के एक युवक को उसके ही बड़े भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे दीनदयाल संयुक्त अस्पताल लाया गया। सुरेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर समय से उपचार नहीं मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। इसी तीन अन्य लोग भी मरे थे। परिवार वाले इनके शव लेकर घर चले गए जिनके नाम और पते मालूम नहीं हो सके हैं। ।
विज्ञापन


हड़ताली डॉक्टरों की मांगें
- मेडिकल कॉलेज के प्रवेश प्वाइंटों पर मेटल डिटेक्टर लगवाए जाएं, जिससे हथियार के साथ कोई व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर पाए
- इमरजेंसी के पास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहे। जो इलाज को लिए मरीज के तीमारदारों को अंदर प्रवेश करने से रोके
- जिन लोगों ने डाक्टरों के साथ अभद्रता की है, फायरिंग की है, उनकी गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कार्रवाई हो

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक उठाए कदम

- जेएन मेडिकल कॉलेज में अब हथियारों के साथ 15 पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। ये पूर्व सैनिक एएमयू के सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
- जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज परिसर में शिफ्ट के अनुसार पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया जाएगा।
- डॉक्टरों की मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगवा दिए गए हैं।
जेएन मेडिकल की इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान खुलने के इंतजार में बैठे मरीज।
निजी अस्पातलों, नर्सिंग होम में बढ़ी भीड़
जेएन मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद होने के चलते मेडिकल रोड, धौर्रा, सिविल लाइन, रामघाट रोड, जीटी रोड बन्ना देवी, आदि इलाकों में स्थित निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या बढ़ गई। मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ के अलावा एटा, कासगंज, हाथरस, बदायूं, बुलंदशहर, खुर्जा, शिकारपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद आदि से मरीज यहां पर आते हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी लाए गए

बोले मरीज
मेरी किडनी खराब है। इसके इलाज को आई हूं। इमरजेंसी बंद है। इंतजार करना पड़ रहा है । - विद्या, खैर
बेटी आलिया को उल्टी दस्त हैं। यहां पर आए तो पता लगा कि हड़ताल है। इलाज नहीं मिला है। -अफसर, अनूपशहर रोड
बेटी मदीहा के पेट में दर्द है। जिससे उसे बहुत परेशानी हो रही है। यहां पर इमरजेंसी खुलने का इतंजार है। - राशिद, पनैठी
परिवार के ही रवि ने गलती से कीड़े मारने वाली दवा खा ली है। हालत बिगड़ने पर यहां लाए हैं। इलाज नहीं मिला है। - धर्मेंद्र, जवां

22 अप्रैल को हॉर्स शो के दौरान हुई थी घटना

22 अप्रैल को एएमयू में हॉर्स शो के दौरान हुई मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहां पर कुछ लोगों ने इलाज कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ अभद्रता की और फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं बंद कर हड़ताल शुरू कर दी थी।

हड़ताली डॉक्टरों के साथ बातचीत जारी है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों की सभी मांगों पर विचार किया है। जल्द गतिरोध के समाप्त होने की उम्मीद है।- प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू
विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बातचीत हुई है। अब रेजीडेंशियल डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की आम सभा की बैठक बृहस्पतिवार देर रात को होनी है। इसमें सभी मु्द्दे रखे जाएंगे और फैसला लिया जाएगा। - डॉ. मो. आसिम सिद्दिकी, अध्यक्ष, आरडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed