फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strike ends after FIR against daughters

बेटियों के खिलाफ एफआईआर के बाद हड़ताल खत्म

Mon, 26 Apr 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Strike ends after FIR against daughters
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड में हंगामा करने की आरोपी चार युवतियों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं। साथ ही अस्पताल में दो डॉक्टर एवं 9 स्टाफ नर्स की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन

पीएसी के सेवानिवृत्त एसआई की मृत्यु के बाद गम एवं गुस्से में उनकी पुत्रियों ने कोविड वार्ड में पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही उन पर डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि डॉक्टर एवं स्टाफ की तहरीर पर थाना क्वार्सी में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उसके बाद डॉक्टर एवं कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि हम लोग मरीजों की सेवा के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। संकट के काल में स्वास्थ्यकर्मी जी जान से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में दो डॉक्टर एवं 9 स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी गई है। दीनदयाल अस्पताल को 10 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं। अब वहां पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की संख्या बढ़कर 54 तक पहुंच गई है।

कोविड वार्ड का वीडियो चर्चा में
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड के अंदर का वीडियो बाहर आया है। यह वीडियो मृतक की बेटियों की उपस्थिति में बनाया गया है। वार्ड में भर्ती मरीज कह रहे हैं कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सहीं नहीं है। मरीजों से कहा जाता है कि पेट के बल लेटिए, इससे ऑक्सीजन का स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed