फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strict arrangements should be made in Navratri and Ramzan: Gaurang

नवरात्र एवं रमजान में हो पुख्ता इंतजाम : गौरांग

Thu, 31 Mar 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Strict arrangements should be made in Navratri and Ramzan: Gaurang
चैत्र नवरात्र एवं रमजान को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। महानगर में चार सेक्टर बनाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 3 से 5 बजे एवं शाम 5 से 7 बजे के बीच जलापूर्ति होगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नवरात्र एवं रमजान को देखते हुए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्र एवं 3 या 4 अप्रैल से रोजा शुरू होंगे। रमजान में सहरी एवं इफ्तार को देखते हुए जलापूर्ति का समय सुबह 3 से 5 एवं शाम 5 से 7 बजे किया गया है।
विज्ञापन

व्यवस्था की देखरेख के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एक हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों को उपकरण एवं मशीनों के साथ लगाया गया है। शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में 30 टैंकर तैयार रखे जाएंगे। छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed