फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Street light, gym and road will be built in Aligarh city

Good News: आठ करोड़ से स्ट्रीट लाइट, जिम और सड़क बनेगी, होने हैं ये काम

Mon, 18 Nov 2024 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:03 PM IST
सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से अलीगढ़ शहर के स्कूलों में सीसीटी कैमरा, मोहल्लों में सड़क-नाली, पार्कों में सुंदरीकरण व पथ प्रकाश आदि कार्य कराया जाना है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Street light, gym and road will be built in Aligarh city
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण शहर के विभिन्न पार्कों, स्कूलों, सड़क-नाली और चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगाएगा। अवस्थापना मद के तहत कराए जा रहे इन कार्यों के अलावा कुछ स्थानों पर सोलर ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए जाएंगे। इसमें आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के साथ एडीए भी शहर के विकास के लिए तत्पर है। स्मार्ट सिटी के सुंदरीकरण के लिए एडीए धन खर्च कर रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान पार्कों में बेहतर सुविधा पर है।

विज्ञापन

अवस्थापना मद से शहर के स्कूलों में सीसीटी कैमरा, मोहल्लों में सड़क-नाली, पार्कों में सुंदरीकरण व पथ प्रकाश आदि कार्य कराया जाना है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कराया जाएगा।-आरके सिंह, एक्सईएन एडीए, अलीगढ़

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की बनेगी सड़क

रामघाट रोड से केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। अब इस सड़क को बनाया जाएगा। इस सड़क पर जलभराव रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में वह पांच मिनट की दूरी को 15 से 20 मिनट में तय कर स्कूल पहुंचते हैं। कभी-कभी बच्चे गंदे पानी में गिर जाते हैं। क्षेत्र के राकेश श्रीवास्तव, केशव देव शर्मा, नरेश कुमार, अमित कुमार आदि ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की है। अब इस सड़क को बनाया जाएगा।

यह होंगे कार्य
-स्वर्णजयंती नगर में एमआईजी 114 हरिमोहन के मकान से सीसी सड़क।
-रामघाट रोड से केंद्रीय विद्यालय तक सीसी सड़क, नाली साइड पटरी का निर्माण।
-डीआईजी कार्यालय के सामने नाली, रेलिंग व टिनशेड।
-स्वर्ण जयंतीनगर में त्यागी हास्पिटल व राजीव नगर पार्क में झूले।
-विनयनगर और शंकर बिहार में ओपन जिम व झूला।
-कावेरी वाटिका में ओपन जिम व हॉई मास्ट लाइट लगेगी।
-कर्मचारी कॉलोनी के पार्क में ओपन जिम व हाईमॉस्क लाइट लगेगी।
-जिला स्टेडियम में जिम का विस्तारीकरण।
-वार्ड-53 में हीरासदन के सामने पार्क में ओपन जिम व झूला।
-क्वार्सी चौराहे से डीपीएस तक डिवाइडर पर प्रथ प्रकाश व्यवस्था।
-सुरेंद्र नगर में महाराणा प्रताप पार्क का सुंदरीकरण।
-एडीए काॅलोनी लोहिया पार्क का सुंदरीकरण।
-नुमाइश मैदान में मरघट पर हाल का निर्माण।
-45वीं वाहिनी पीएसी में बच्चा पार्क।
-राजकीय व एडेड विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे का कार्य।
-टीपी नगर के सामने दो हाई मास्ट लाइट।
-सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, क्यामपुर मोड़, शिवालिका
अपार्टमेंट, शुभम बिहार में हाई मास्ट लाइट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed