फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Storm and rain wreak havoc in Aligarh

आंधी-बारिश का कहर: अलीगढ़ में किसान के ऊपर गिरा पेड़, छत गिरी, महिला समेत दो की मौत, चार घायल

Mon, 05 May 2025 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 08:56 PM IST
सार

आंधी और बारिश ने अलीगढ़ में कहर ढा दिया। एक पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से किसान  की मौत हो गई। एक मकान की छत गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc in Aligarh
पेड़ के गिरने से नीचे दबकर किसान की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

5 मई की दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश से पेड़ तक उखड़ गए। जलाली के नयावास गांव में आम के बाग में पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई जबकि दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं अकराबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं, एक मासूम दबकर घायल हो गया। 

विज्ञापन


दोपहर को जिस वक्त तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बरसात शुरू हुई उस समय जलाली कस्बे के मोहल्ला अबुल फजल निवासी किसान सूरजपाल (34) पुत्र दाताराम पड़ोस के गांव नयावास के रास्ते से अपने खेत में पानी लगाने जा रहे थे। जब आसमान में बिजली चमकी और ओलावृष्टि हुई तो वह पास के आम में बाग में पहुंच गए। वहां बाग की रखवाली करने के लिए नयावास गांव निवासी छोटेलाल अपनी पत्नी सुनीता और पुत्र विमल के साथ पेड़ के नीचे तिरपाल डालकर बैठे थे। सूरजपाल भी यहीं बैठ गए। इसी बीच आम का पुराना पेड़ इनके ऊपर गिर गया। चारों उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पहुंचे। पेड़ को काटकर चारों को बाहर निकाला गया, तब तक सूरजपाल की मौत हो चुकी थी। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इधर, अकराबाद के गांव इरखिनी मंडनपुर में अजय कुमार का झोपड़ीनुमा कच्चा घर गिर गया। इससे उनकी पत्नी कुमकुम (35) और मासूम पुत्र मोहित मलबे में दब गए। लोगों ने बांस-बल्ली हटाकर दोनों को बाहर निकाला। महिला की मौत हो चुकी थी। मोहित मामूली रूप से घायल हुआ है। वहीं गांव के किशनपाल के घेर में लगा नीम का पेड़ गिर गया, जिसमें दबकर पालतू पशु घायल हो गए। अकराबाद-विजयगढ़ मार्ग पर भी एक पुराना पेड़ गिर गया था, जिससे दो घंटे मार्ग बंद रहा। सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed