{"_id":"66ef69568cdf9bdf2f034104","slug":"stone-pelting-in-drain-dispute-five-detained-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101807-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाली के पानी को लेकर विवाद, पथराव, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाली के पानी को लेकर विवाद, पथराव, पांच हिरासत में
Sun, 22 Sep 2024 06:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:18 AM IST
सार
एक पक्ष से श्यामवीर व अमी चंद्र जबकि दूसरे पक्ष से अजीत, विपिन व भीकंबर सिंह को हिरासत में लेकर एसडीएम कोर्ट से शांतिभंग न करने के लिए पाबंद कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
पांच हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव निधौली के मजरा नगला बंजरा में शुक्रवार की देर शाम नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को मौके से हिरासत में लेकर शांतिभंग न करने के लिए एसडीएम कोर्ट से पाबंद कराया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार एक पक्ष से श्यामवीर व अमी चंद्र जबकि दूसरे पक्ष से अजीत, विपिन व भीकंबर सिंह को हिरासत में लेकर एसडीएम कोर्ट से शांतिभंग न करने के लिए पाबंद कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच नाली के पानी को लेकर विवाद है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन