फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone pelting causes stampede in Nagla Mani, nine injured

Aligarh News: नगला मनी में पथराव से मची भगदड़, नौ घायल

Fri, 24 Oct 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting causes stampede in Nagla Mani, nine injured
गोवर्धन में चालक से मारपीट के विवाद ने बुधवार रात गांव नगला मनी में बड़ा रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से घायल नौ लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। प्रकरण में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

नगला मनी निवासी संजय कौशिक ईको कार चलाते हैं। बुधवार को वह प्रदीप, भूपेंद्र व अन्य लोगों को गोवर्धन लेकर गए थे। आरोप है कि यहां इन लोगों ने शराब के नशे में संजय से मारपीट कर दी थी। संजय ने गांव में खबर कर दी। संजय के पक्ष के लोगों ने शांति से गांव आने के लिए कहा।
विज्ञापन

गांव आते ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले। इस लड़ाई में मोहल्ले के लोग भी कूद पड़े। लोगों ने एक-दूसरे पर छतों से पथराव शुरु कर दिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तीन पीआरवी और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस बल ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्ष के घायलों को जिला अस्पताल ले आई। घटना में एक पक्ष से प्रदीप, राजेश, भूपेंद्र, हरिओम व संजय पुत्र इंद्रपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अतुल, कैलाशचंद्र, नीरज, मोनिका पुत्री गिरीश कौशिक, संजय घायल हुए। पुलिस ने सभी नौ लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।




इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

एसआई कृष्ण कुमार सिंह ने एक पक्ष से प्रदीप, भूपेंद्र, राजेश, हरिओम, श्रीचंद्र, मुरारीलाल व कुंवरपाल तथा दूसरे पक्ष से अतुल, नीरज कौशिक, कैलाशचंद्र कौशिक, संजय कौशिक, चेतन देव कौशिक, नरेश कौशिक व बृजेश कौशिक और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें प्रदीप, राजेश, भूपेंद्र, कैलाश, नीरज व संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ अरविंद राठी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गि भी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed