{"_id":"688530487df70f7c3a039ba1","slug":"stone-pelting-and-firing-caused-stampede-in-village-jimispur-aligarh-news-c-63-1-sali1025-103448-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव-फायरिंग, मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव-फायरिंग, मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात
Sun, 27 Jul 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:15 AM IST
सार
गांव के दो पक्षों में काफी समय से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों पक्षों में मामूली मारपीट होती रहती थी। शनिवार की सुबह एक पक्ष ने खेत की मेड़ तोड़ दी। दूसरे पक्ष में आपत्ति जताई तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए तथा मारपीट चालू हो गई। थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा हाईवे रोड स्थित गांव जिमिसपुर में 26 जुलाई की सुबह आठ बजे मेड़ को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव के बाद एक पक्ष ने अपने लोगों को फोन करके बुला लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने हाईवे पर खड़े होकर जमकर फायरिंग की। एक पक्ष के राजवीर के कंधे में गोली रगड़कर निकल गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन
गांव के दो पक्षों में काफी समय से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों पक्षों में मामूली मारपीट होती रहती थी। शनिवार की सुबह एक पक्ष ने खेत की मेड़ तोड़ दी। दूसरे पक्ष में आपत्ति जताई तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए तथा मारपीट चालू हो गई। थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने फोन करके अपने लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
यह लोग गाड़ियों में भरकर घटनास्थल पर पहुंच गए और हाईवे पर खड़े होकर फायरिंग करने लगे। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग करने वाले एक पक्ष को दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थर की बौछार कर खदेड़ दिया। दूसरे पक्ष के हावी होते ही फायरिंग कर रहे लोग गाड़ियों में भरकर अपनी जान बचाकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को लाठियां फटकार कर भगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कचौरा चौकी के उप निरीक्षक ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इधर, गांव में बवाल के बाद दहशत का माहौल है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।