{"_id":"61f97e8c03eeb53211727e90","slug":"steps-of-praveen-bajauta-stopped-in-the-political-entry-from-district-badar-aligarh-news-ali284290588","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जिला बदर से सियासी एंट्री में रुके प्रवीन बाजौता के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जिला बदर से सियासी एंट्री में रुके प्रवीन बाजौता के कदम
विज्ञापन
सांसद को बुके देकर स्वागत करता संदीप हत्याकांड का शूटर प्रवीण बजौट। फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर प्रवीन बाजौता ने सियासत में एंट्री का ख्वाब देखा था। जिला पंचायत चुनाव लड़ने के लिए उसने जिले के तमाम सियासी लोगों के करीब पहुंचने का प्रयास किया और खुद सोशल मीडिया पर टप्पल के वार्ड 18 से संभावित दावेदार के रूप में पेश किया। मगर एकाएक जिले की टॉप-10 सूची में शामिल होने और जिला बदर होने के बाद उसका यह ख्वाब अधूरा रह गया। इसी वजह से उसके साथ के उस समय के जिले के तमाम नेताओं संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
27 दिसंबर की देर शाम गांधी आई तिराहा पर हुए संदीप गुप्ता हत्याकांड में एक सप्ताह पहले शूटर के रूप में प्रवीन बाजौता का नाम उजागर हुआ है। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी है। उस पर एक दर्जन मुकदमे हैं, जिनमें सुपारी लेकर हत्या का मुकदमा भी शामिल है। उस पर बन्नादेवी से गैंगेस्टर, जिला बदर व टॉप-10 की भी कार्रवाई हुई। इस रिकार्ड के मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। खुद सीओ तृतीय इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। मगर अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
सोशल मीडिया ने चढ़ाया फिर पारा
प्रवीन बाजौता के सुर्खियों में आने के बाद पिछले दो दिन से कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक फोटो वर्ष 2019 का है, जिसमें प्रवीन बाजौता भाजपा के क्षेत्रीय सांसद संतीश गौतम संग मौजूद है। इसी तरह एक फोटो नवंबर 2020 का है, जिसमें वह बसपा के मंच पर मौजूद है। इसके अलावा एक फोटो में वह हथियारों के साथ खड़े युवकों के बीच खड़ा है। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अपने फेसबुक एकाउंट पर वह जनवरी 25 तक सक्रिय रहा है। उसके जन्मदिन पर लोगों ने उसे बधाई दी है। उसमें देखने में आया है कि उसने खुद को टप्पल वार्ड 18 से खुद को संभावित दावेदार जिला पंचायत के रूप में प्रचारित किया। लोगों के बीच भ्रमण, जनसंपर्क, मिलने जुलने, युवाओं के बीच रॉल मॉडल के रूप में प्रदर्शित करने के फोटो भी अपलोड हैं।
विज्ञापन
- प्रवीन बाजौता को लेकर हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मगर हर संभव ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द इस दिशा में सफलता मिलेगी।-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय