फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   step father did dirty act with adopted daughter

Aligarh: रूबी आसिफ खान बोलीं, कट्टरपंथियों से है जान का खतरा

Sat, 29 Oct 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

भाजपा नेत्री ने बताया कि वह एक राष्ट्र भक्त महिला हैं और वह अल्लाह और भगवान को एक ही मानती हैं। उन्होंने छठ महापर्व पर छठ मईया की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
step father did dirty act with adopted daughter
मुस्लिम महिला नेत्री रूबी आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान पत्नी आसिफ खान निवासी मामूदनगर, शाहजमाल ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताया है। भाजपा नेत्री ने बताया कि वह एक राष्ट्र भक्त महिला हैं और वह अल्लाह और भगवान को एक ही मानती हैं। उन्होंने छठ महापर्व पर छठ मईया की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


भाजपा नेत्री ने एसएसपी को बताया कि करीब दो साल पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन किया था। इसी दिन उन्होंने अपने घर में भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की थी। जिसको लेकर कुछ कट्टरपंथियों एवं जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने मेरे खिलाफ तमाम पोस्टर लगाने के साथ ही मस्जिदों पर बंटवाएं हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर 19 अगस्त को थाना देहलीगेट पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इससे पूर्व भी उनके घर पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी 11 वर्ष की बेटी आशिवा के पेट में गोली लगी थी। इसका मुकदमा भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें मारने की खातिर उनके ऊपर गोली चलायी गई थी। इसमें वह बाल-बाल बच गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करने पर कट्टपंथियों ने फतवा जारी करने के साथ ही पोस्टर भी जारी कर दिए थे कि यह मुस्लिम नहीं है, हिंदू है। मां भगवती प्रतिमा की स्थापना की तो फिर से उनका विरोध शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि फोन पर उन्हें धमकाने के साथ ही योगी-मोदी को गालियां दी जा रही हैं। इससे उन्हें जान का खतरा हो गया है। उन्होंने पूर्व में परिवार पर हुए हमलों में दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

कुछ कट्टरपंथी लोग उनको आते-जाते छींटाकशी करते हैं। इस संबंध में कई बार इलाका पुलिस को अवगत कराया गया है, मगर, पूर्व के मुकदमों से लेकर वर्तमान की घटनाओं तक पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब वह छठ मैया का व्रत रखकर माता की उपासना करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed