फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Steel Companies are increasing price of metals

शेयर बचाने के लिए स्टील कंपनियां बढ़ा रहीं धातुओं की कीमत

Wed, 13 Jan 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Steel Companies are increasing price of metals
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तालानगरी में बुधवार को ताला-हार्डवेयर निर्माण की बारीकियां समझने जा रही हैं। इससे ताला एवं हार्डवेयर उद्यमी गर्व महसूस कर रहे हैं। मगर, कच्चे माल की कीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी से ताला एवं हार्डवेयर उद्योग की हालत बेहद खराब हो गई है। इसको लेकर कारोबारी बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती की आम सभा रामघाट रोड स्थित आभा रीजेंसी में सोमवार रात्रि में आयोजित की गई। इसमें धातुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का मामला उठाया गया। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल ने कहा कि स्टील कंपनियां अपने शेयर को बरकरार रखने के लिए कीमतों में इजाफा कर रही हैं। सरकार को इन पर अंकुश लगाना चाहिए ताकि लघु उद्योगों को राहत मिले। लघु उद्योग भारती सरकार से मांग करती है धातुओं को एमसीएक्स से बाहर रखा जाए। महामंत्री नीरज अग्रवाल ने कहा कि धातुओं की कीमतों में वृद्धि से निर्यातकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंटेनर डिपो पर कंटेनर की उपलब्धता नहीं है, जिसके कारण आयात-निर्यात दोनों प्रभावित हैं।
विज्ञापन

देवेश शर्मा, गर्वित माहेश्वरी, विष्णु वार्ष्णेय व मयंक सिंघल ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ली। लघु उद्योग भारती की बैठक में शहर के प्रमुख उद्यमी पर हुए हमले की निंदा की गई। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा उद्यमी के साथ खड़े हैं। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए। इस मौके पर डॉ. राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गौरव मित्तल, योगेश गोस्वामी, नीरज अग्रवाल, प्रांजुल गर्ग, विक्रांत गर्ग, सुधीर शर्मा, तरुण सक्सेना, ललेश सक्सेना, नवीन वर्मा, अतुल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष गौरव मित्तल को शासन द्वारा फैसिलिटेशन काउंसिल सेंटर का सदस्य बनाए जाने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed