फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Statue of Ahilyabai Holkar installed in temple premise

Aligarh News: मंदिर परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति लगाई, सहमति से हटाया

Sat, 31 May 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 02:03 AM IST
सार

30 मई सुबह शिव मंदिर में मूर्ति को देखकर ग्रामीणों में आपस में ही विरोध के स्वर फूटने लगे। इस पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने सभी की सहमति बनाकर मूर्ति को ससम्मान मंदिर से हटाकर घर पर रखवा दिया।

विज्ञापन
Statue of Ahilyabai Holkar installed in temple premise
शिवमंदिर प्रांगण में स्थापित की गई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना इगलास क्षेत्र के गांव मिलिक में 29 मई रात लगभग एक बजे शिव मंदिर परिसर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति लगा दी गई। 30 मई सुबह इस पर ग्रामीणों में आपस में ही विरोध होने लगा। बाद में सभी की सहमति से मूर्ति को ससम्मान हटा दिया गया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में 10 दिन पूर्व बघेल समाज के लोगों की पंचायत हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति निजी जमीन में या पंचायत की जमीन में सरकारी अनुमति के बाद लगाई जाएगी। 29 मई की रात्रि में करीब एक बजे गांव के शिव मंदिर परिसर में फाउंडेशन तैयार करके मूर्ति लगा दी गई।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने सभी के साथ बनाई सहमति
30 मई सुबह शिव मंदिर में मूर्ति को देखकर ग्रामीणों में आपस में ही विरोध के स्वर फूटने लगे। इस पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने सभी की सहमति बनाकर मूर्ति को ससम्मान मंदिर से हटाकर घर पर रखवा दिया। सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर में बने फाउंडेशन को तोड़े जाने के वीडियो के वायरल होने के संबंध में पूर्व प्रधान का कहना है कि मूर्ति को ससम्मान घर पर रखवा दिया गया है। सरकारी नियमावली का पालन करके सरकारी जमीन या निजी जमीन में मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मूर्ति को लेकर कोई विवाद नहीं: सीओ
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार का कहना है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा महारानी अहिल्याबाई की मूर्ति को शिव मंदिर परिसर में लगाया गया था, जिसका आपस में ही विरोध होने पर सम्मान सहित मूर्ति को शिव मंदिर परिसर से हटा दिया गया है। सूचना पर पुलिस गांव में मौके पर पहुंची और प्रकरण की जानकारी की। गांव में मूर्ति को लेकर अब किसी भी प्रकार कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed