{"_id":"5fa061d98ebc3e9bb350be7b","slug":"statue-made-in-aligarh-will-worshiped-in-whole-country-on-diwali-aligarh-news-ali247861277","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर देशभर में होगी अलीगढ़ में बनी मूर्तियों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर देशभर में होगी अलीगढ़ में बनी मूर्तियों की पूजा
Tue, 03 Nov 2020 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
मोहित अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़ में निर्मित पीतल के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की पूजा देश भर में लोग करेंगे। दीपावली से पहले विदेश में भी मूर्तियां पहुंच गई हैं या पहुंच रही हैं। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में देवी-देवताओं की मूर्तियों की जबर्दस्त मांग है। सितंबर, अक्तूबर और नवंबर 2020 में 200 करोड़ से अधिक का मूर्ति कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ताला-हार्डवेयर के लिए मशहूर शहर में कलात्मक मूर्तियों (आर्टवेयर) का करीब 600 करोड़ रुपये से अधिक का सालाना कारोबार है। यहां के सैकड़ों छोटे-बड़े कारोबारी इस उद्योग से जुड़े हैं। हजारों परिवारों का पेट इस उद्योग से पलता है। यहां पर लक्ष्मी-गणेश, राधा-कृष्ण, लड्डू गोपाल, दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी विष्णु, हनुमान, राम दरबार, गौतम बुद्ध, आदिवासी एवं ग्रामीण जीवन पर आधारित मूर्तियां, जानवर व कई तरह की कलात्मक मूर्तियां बनती हैं। महामारी एवं लॉकडाउन के दौरान कारोबार को बहुत नुकसान हुआ।
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलने के बाद कारोबार रफ्तार में है। इसका सबसे बड़ा कारण दीपावली है। सितंबर से लेकर नवंबर के बीच 200 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में देवी-देवताओं की मूर्तियों की जबर्दस्त मांग है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मद्रास, तेलंगाना व दूसरे राज्यों से मूर्तियों की अच्छी डिमांड है। यहां के उत्पादक मांग पूरी करने में जुटे हैं। 80 प्रतिशत माल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
हमलोग सोच रहे थे कि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इस बार काम कमजोर रहेगा, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। सबसे अधिक मांग वहीं से है।
- कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, मूर्ति कारोबारी
दीपावली के कारण मूर्ति कारोबार रफ्तार में है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से अच्छी मांग है। अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहा है।
- मोहित अग्रवाल, मूर्ति कारोबारी
बाहर अच्छा काम है, लेकिन स्थानीय शो रूम में पिछले साल की तरह रौनक नहीं है। हो सकता है अंतिम समय में ग्राहक बाजार में निकले।
- दिनेश यादव, मूर्ति कारोबारी
लक्ष्मी-गणेश एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति को पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं। अमेरिका, हैदराबाद, मद्रास व दूसरे प्रांत एवं शहरों में मूर्तियां जा रही हैं।
- सुशील मित्तल, मूर्ति कारोबारी
हवाई मार्ग से भेजा गया जर्मनी का आर्डर
मूर्ति कारोबारी कृष्णा वार्ष्णेय ने बताया कि जर्मनी का आर्डर रविवार को भेजा है। समुद्री मार्ग से माल भेजने में बहुत समय लग रहा है। जल्दी में हवाई मार्ग से रविवार को देवी-देवताओं की मूर्ति जर्मनी भेजी हैं। किराया डबल से अधिक लग रहा है। अलीगढ़ से कई देशों में मूर्तियाें का निर्यात होता है।