{"_id":"6499f4dcb23588e10f06fb9f","slug":"statement-of-model-alleging-physical-harassment-recorded-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली मॉडल के बयान दर्ज, आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली मॉडल के बयान दर्ज, आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी
Tue, 27 Jun 2023 01:58 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:58 AM IST
सार
शहर की मॉडल ने शुक्रवार को यह मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सपा नेता कौशल दिवाकर पर दोस्ती करने और फिर कार में बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद में मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप था।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में सपा नेता कौशल दिवाकर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली शहर की मॉडल के बयान सोमवार को दर्ज किए गए। न्यायालय में विवेचक ने बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
शहर की मॉडल ने शुक्रवार को यह मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सपा नेता कौशल दिवाकर पर दोस्ती करने और फिर कार में बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद में मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्वार्सी प्रवेश राणा के अनुसार, सोमवार को मॉडल के बयान दर्ज कराए गए हैं। अब उनके अवलोकन के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। वहीं, अधिकारियों के स्तर से आरोपी सपा नेता की तलाश में एक पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन