फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stars shine in Bhubaneswar... set to race in Japan.

Aligarh News: भुवनेश्वर में चमके सितारे...जापान में लगाएंगे दौड़

Mon, 29 Jun 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Stars shine in Bhubaneswar... set to race in Japan.
नीरू पाठक।
भुवनेश्वर में 24-28 जून तक आयोजित 65वीं नेशनल सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के गुलवीर सिंह व नीरू पाठक ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। दोनों जापान में आयोजित एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में पहली बार अलीगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में 13 मिनट 52.92 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 1500 मीटर स्पर्धा में उन्होंने 3 मिनट 38.31 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता और 20वें एशियन गेम्स, जापान के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन



नीरू पाठक ने 400 मीटर दौड़ में 53.47 सेकेंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया और एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसके साथ ही वह एथलेटिक्स में एशियन गेम्स तक पहुंचने वाली अलीगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिग्विजय सिंह चौधरी ने डिस्कस थ्रो में 51.05 मीटर का प्रदर्शन करते हुए आठवां स्थान हासिल किया। वह अलीगढ़ के पहले डिस्कस थ्रो खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष आठ खिलाड़ियों में जगह बनाई है।
जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी व सचिव विवेक कुमार ने बताया कि यह पूरे अलीगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

नीरू पाठक।

नीरू पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed