{"_id":"69e7e832e36df94eaf06bf0f","slug":"stampede-during-bhagwat-katha-seven-women-lose-their-chains-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101911-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भागवत कथा में मची भगड़, सात महिलाओं की चेन गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भागवत कथा में मची भगड़, सात महिलाओं की चेन गिरीं
Wed, 22 Apr 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
भागवत सुनतीं महिलाएं। संवाद
कस्बा जवां में एक फार्म हाउस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर सोमवार शाम करीब छह बजे प्रसाद वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में सात महिलाओं के गले में लटकीं सोने की चेन टूटकर गिर गईं। बाद में दो महिलाओं की चेन उनके कपड़ों में फंसी मिलीं, पांच महिलाओं की चेन नहीं मिल सकी।
थानाध्यक्ष जवां धीरज यादव ने बताया कि कथा के दौरान भीड़ अधिक थी जबकि प्रसाद वितरण करने वालों की संख्या कम थी। पहले प्रसाद लेने के चक्कर में अफरातफरी का माहौल बन गया। भगदड़ में कैलाशी देवी पत्नी स्वर्गीय रामप्रकाश शर्मा, लक्ष्मी देवी पत्नी सत्यप्रकाश शर्मा, राजकुमारी पत्नी चंद्रभान शर्मा, शकुंतला पत्नी सतेंद्र सिंह, डॉली शर्मा पत्नी नितिन शर्मा तथा देवेश व संतोषी देवी की चेन टूट गईं।
उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की चेन उनके कपड़ों में उलझने से मिल गई हैं। अभी तक किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व कथावाचक ब्रह्मानंद सरस्वती ने दक्ष प्रजापति और उनकी पुत्री सती की कथा का भक्तों को रसपान कराया। भक्त ध्रुव की कथा भी सुनाई।