फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stadium defeated Grass Hockey Academy-A in the final

Aligarh News: फाइनल में स्टेडियम ने ग्रास हॉकी अकादमी-ए को हराया

Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Stadium defeated Grass Hockey Academy-A in the final
डीएस कॉलेज में हॉकी खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला
राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएस कॉलेज में हॉकी व मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। सेमीफाइनल में अलीगढ़ ग्रास हॉकी अकादमी-ए ने टाइगर क्लब को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ने अलीगढ़ ग्रास हॉकी अकादमी-बी को 2-1 से शिकस्त दी। फाइनल में स्टेडियम और अलीगढ़ ग्रास हॉकी अकादमी-ए के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। स्टेडियम ने 4-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम राज लता, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित पाल, डॉ. अवनीश सिंह, अलीगढ़ हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सचिव हर्ष कुमार, दलवीर सिंह, महावीर सिंह, प्रियंका, प्रीतम सिंह, संध्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





रिंग में दिखा पंच का दम
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों के खिलाड़ियों ने रिंग में अपनी फुर्ती, तकनीक और पंच का दम दिखाया। बालक वर्ग में 28-30 किग्रा में सोहेब, 32-34 किग्रा में आयान, 38-40 किग्रा में साजिद, 40-42 किग्रा में नाजिम, 44-46 किग्रा में यश, 48-50 किग्रा में अक्षय, 50-52 किग्रा में अतुल, 52-54 किग्रा में देवांशु, 57-60 किग्रा में आकाश, 63-66 किग्रा में मयंक, 66-70 किग्रा में हर्ष और 70-75 किग्रा में शौर्य ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के 57-60 किग्रा भार वर्ग में हादिया ने स्वर्ण, जैनब ने रजत, जबकि वैशाली और प्रियंका ने कांस्य पदक हासिल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed