फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   St. Fidelis School Won Basketball Turnament

अलीगढ़ ओलंपिकः संत फिदेलिस स्कूल बना बास्केटबॉल का चैंपियन

Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
St. Fidelis School Won Basketball Turnament
अमर उजाला ओलंपिक बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला और पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अलीगढ़ ओलंपिक 2020 के चौथे दिन सोमवार को संत फिदेलिस स्कूल, तालानगरी के खेल मैदान पर बास्केटबॉल के बालक व बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। दोनों ही वर्गों में संत फिदेलिस स्कूल की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में सेवियो नवजीवन बाल भवन की टीम उपविजेता रही। विजेताओं को फादर जोस अक्करा, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर व प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दाऊ दयाल, सचिव सुनील दत्ता, ओम शिव पाठक, सुनीता सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के फाइनल मैच का शुभारंभ संत फिदेलिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर सन्नी कोटूर, खेड़ा खुशखबर संत फिदेलिस स्कूल के सुनील ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद दोनों टीमों में रोमांचक मुकाबला प्रारंभ हुआ। शुरू से ही दोनों टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। लेकिन वृंदा गर्ग के 14 प्वाइंट की सहायता से संत फिदेलिस स्कूल ने मैच 27-15 से मैच जीत लिया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी संत फिदेलिस स्कूल और सेवियो नवजीन बाल भवन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में संत फिदेलिस स्कूल ने 25-20 स्कोर से मैच जीत लिया। ऑफिशियल की भूमिका में विशाल शर्मा, उमेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक सैनी, नितिन शर्मा, विमल शर्मा, गौरव गौड़, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश, जतिन राठौड़ और आदित्य सिंह आदि ने निभाई।
विज्ञापन

ये हैं सहयोगी
पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री, प्रिसिजन ओवर्सीज, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी, विनीत ऑटो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, डीएस बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इकरा पब्लिक स्कूल, रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, ओ टू जिम एंड फिटनेस सेंटर, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा, अल बरकात पब्लिक स्कूल, वाइब्रेंट होंडा, मां सरस्वती डिजिटल लाइब्रेरी, जीएस इलेक्ट्रिकल, पारस ज्योति बैंक्वेट हाल, थ्री डाट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, ला शेफ रेस्टोरेंट, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर, रेडियो पार्टनर बिग एफएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवियो नवजीवन बाल भवन के खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग देंगे डीआर यादव
अलीगढ़। बास्केटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भले ही संत फिदेलिस स्कूल की टीम से नवजीवन बाल भवन की टीम हार गई हो, लेकिन एक बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने अतिथियों का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन से खुश होकर आईएएस प्रतिष्ठा एकेडमी के डायरेक्टर डीआर यादव ने सभी खिलाड़ियों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे आईएएस बनना चाहते हैं। सभी को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। पाठ्य सामग्री सहित बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी।
आज के टूर्नामेंट
बैडमिंटन : बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार सुबह दस बजे से विजडम पब्लिक स्कूल के बैडमिंटन हॉल में आयोजित होगा। सभी प्रतिभागी साढ़े नौ बजे अपनी रिपोर्टिंग दें।
पॉवर लिफ्टिंग : पॉवर लिफ्टिंग टूर्नामेंट मंगलवार सुबह दस बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित होगा। सभी प्रतिभागी साढ़े नौ बजे अपनी रिपोर्टिंग दें।
फुटबॉल : फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार शाम तीन बजे से अलबरकात पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में होगा। प्रतिभागी टीम अलबरकात स्कूल के खेल शिक्षक एसएम राशिद से 8630348845 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अमर उजाला ओलंपिक की वजह से बास्केटबॉल खिलाड़ियों को तो बेहतर प्लेटफार्म मिला ही है। साथ ही इससे नये खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल रही है। - दाऊदयाल, अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन।
- इतने अच्छे प्लेटफार्म की वजह से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा मिली है। इससे बास्केटबॉल का खेल नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। - सुनील दत्ता, सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन।
- बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस प्लेटफार्म की बदौलत इन्हीं बच्चों में से कुछ खिलाड़ी आगे चलकर नेशनल खेलेंगे। - नरेशकुमार, सदस्य जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन।

- अमर उजाला ने जो खेलों को बढ़ावा देने के लिए अलीगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। आशा है कि ऐसे आयोजन अमर उजाला भविष्य में भी कराता रहेगा। - फादर जोस अक्करा, डायरेक्टर सेवियो नवजीवन बाल भवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed