फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ssp Aligarh suspended two policemen against complaint regarding curruption.

वसूली की शिकायत पर अलीगढ़ में दो सिपाही निलंबित, तीन दारोगा व दस सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 20 Feb 2020 03:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Ssp Aligarh suspended two policemen  against complaint regarding  curruption.
demo pic

लगातार लूट-वसूली की शिकायतों पर एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वहीं, लंबे समय से जमे 10 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। अपनी बीट में काम न करने वाले दो दरोगाओं को भी लाइन हाजिर किया गया है। शारीरिक अस्वस्थता के चलते एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ने की मूल वजह पर सीओ व एसपी सिटी से रिपोर्ट तलब की गई थी। इस पर यह बात सामने आई है कि जिन बीटों में सिपाही लंबे समय से जमे हैं, उन क्षेत्रों में लूटपाट अधिक हो रही है। साथ में उन क्षेत्रों में सट्टा, नशा उत्पाद की बिक्री और वसूली की शिकायतें भी सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन


इनके बीट क्षेत्र में अपराधी आकर शरण पा जा रहे हैं और यह वसूली में मस्त हैं। इन तमाम शिकायतों व रिपोर्ट को देखते हुए थाने के मुख्य आरक्षी अशोक व सिपाही नीरज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, लंबे समय से जमे मुख्य आरक्षी शिवनंदन, चालक उपदेश यादव, सोमवीर सिंह, हरिओम, उर्वेश कुमार, रवि प्रताप, विवेक कुमार, अजीत सिंह, राहुल कुशवाहा, सतेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डोरी नगर व गांधीपार्क बस स्टैंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक क्रमश: जितेंद्र व विनय को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके क्षेत्र में सर्वाधिक लूट, जहरखुरानी व सट्टे की शिकायतें हैं, जिन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं, बीमारी के चलते थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed