{"_id":"612d38d38ebc3e7a1e6ffd5a","slug":"sports-lovers-are-happy-after-sumit-and-avni-win-gold-medals-city-office-news-ali2719394158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सुमित व अवनि के स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सुमित व अवनि के स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों में खुशी
विज्ञापन
टोक्यो पैरा ओलंपिक में भाला फेंक, शूटिंग में मेडल जीतने पर खुशी मनाते खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद टोक्यो पैरा ओलंपिक में सुमित के भाला फेंक व अवनि लेखरा के शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों के अनुसार, इस बार पैरा ओलंपिक में खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। पैरा ओलंपिक में अब तक भारत की तरफ से अवनि लेखरा ने शूटिंग में स्वर्ण, सुमित अंतिल ने भाला फेंक में स्वर्ण, देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक में रजत, योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में रजत, सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक जीत चुके हैं।
टोक्यो ओलंपिक के बाद पैरा ओलंपिक में भी खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
-डॉ. सुनीता गुप्ता, पीआरओ अलीगढ़, डॉ. बीआरए विश्वविद्यालय
खिलाड़ियों के प्रदर्शन की वजह से देश को और भी पदक मिलने की उम्मीद है।
-वलीउज्जमा खान, सचिव, जिला खो-खो संघ
देश के खिलाड़ियों में काफी दम है, वह चाहे दिव्यांग खिलाड़ी ही क्यों न हों, वह जबर्दस्त हैं।
-डॉ. मुकेश भारद्वाज, प्राक्टर डीएस कॉलेज
टोक्यो पैरा ओलंपिक में दिव्यांग खिलाड़ियों के बेजोड़ प्रदर्शन को सलाम करते हैं।
-तस्लीम मुख्तार, सचिव, जिला रस्साकसी संघ