Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sports Festival Shaurya at Brilliant Public Campus School

Sports Day: खेल महोत्सव शौर्य में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, रमन हाउस बना विजेता

Mon, 18 Nov 2024 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। महोत्सव में रमन हाउस विजेता और शिवाजी हाउस उपविजेता रहा। टैगोर हाउस ने तीसरे और गांधी हाउस चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
Sports Festival Shaurya at Brilliant Public Campus School
शौर्य में खेल के दौरान प्रतिभा प्रदर्शन करते बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ब्रिलिएंट पब्लिक कैम्पस स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य 2024 का आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि कासिमपुर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार, हरिकिशन गुप्ता, श्याम कुंतैल ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। महोत्सव में रमन हाउस विजेता और शिवाजी हाउस उपविजेता रहा। टैगोर हाउस ने तीसरे और गांधी हाउस चौथे स्थान पर रहा। अतिथियों ने विजेता रमन हाउस को ट्राफी तथा सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए। खेलों के दौरान संगीत विभाग की ओर से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन


कासिमपुर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। खेलों से बच्चों में राष्ट्रीय भावना का विकास होता है। पहले वे टीम के लिए सोचते हैं और आगे चलकर देश के लिए सोचना प्रारम्भ करते हैं, यही खेलों की सफलता है। जीवन में आने वाली बाधाओं से कैसे मुकाबला करें यह खेलों के माध्यम से सीखा जा सकता है। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में सर्वाधिक महत्व रखते हैं। खेलों से शारीरिक- मानसिक विकास तो होता ही है इसके साथ ही बालकों के जीवन मूल्यों में बदलाव आते हैं। टीम भावना का विकास होता है और असफलता का सामना कैसे करें यह भी खेलों के माध्यम से आसानी से सीख जाते हैं। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
वार्षिक खेल महोत्सव शौर्य 2024 में नवीन निश्चल, रीतेश सिंह, अंशु सक्सैना,रजनी कुंतैल, अपर्णा सिंह,मुक्ता रीता शर्मा, कृति सिन्हा, हरीश लोधी, कीर्ति पालीवाल,ज्योति, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed