फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spending Rs 37 thousand ineffective on mosquitoes

Aligarh Nagar Nigam: हर रोज 37 हजार खर्च कर रहा निगम, मच्छरों का फिर भी नहीं निकल रहा दम

Tue, 15 Oct 2024 02:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:55 PM IST
सार

प्रतिदिन 240 लीटर डीजल, 24 लीटर पेट्रोल, 16 लीटर कीटनाशक खर्च होता है। औसत खर्च प्रतिदिन 21,360 रुपये डीजल, 2448 रुपये पेट्रोल पर और 480 रुपये कीटनाशक पर खर्च होते हैं। 32 कर्मचारियों का महीने के 12-12 हजार के हिसाब से महीने में 384000 रुपये हुए। यानि प्रतिदिन कर्मचारियों पर 12,800 रुपये का खर्च है। इस तरह नगर निगम का प्रतिदिन का खर्च 37088 रुपये है।

विज्ञापन
Spending Rs 37 thousand ineffective on mosquitoes
मच्छर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अगर कर्मचारी, कीटनाशक और मशीनों पर होने वाले खर्च को जोड़ लिया जाए तो नगर निगम हर रोज फॉगिंग पर ही 37 हजार खर्च कर रहा है। लेकिन मच्छरों का हमला फिर भी कम नहीं हो रहा। रात को तो स्थिति यह है कि लोग ठीक से सो तक नहीं पाते हैं। डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं शहर के लोग यह मानने को ही तैयार नहीं कि निगम कहीं फॉगिंग करा भी रहा है। हां वीआईपी इलाकों में जरूर शाम ढले ही फॉगिंग करने वाले दौड़ते नजर आ जाते हैं।

विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। मच्छरों से लोग परेशान हैं।-विशाल सोलंकी, मेलरोज बाईपास

विज्ञापन

इलाके में मच्छरों की भरमार, लेकिन नगर निगम फॉगिंग नहीं करा रहा है।-तारिक गांधी, फिरदौस नगर
शहरी क्षेत्र में रोजाना फॉगिंग कराई जा रही है। 16 मशीनों व बैगपैक स्प्रे मशीनों से छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा 42 मशीनें नगर निगम में और आई हैं जिससे जल्द ही फॉगिंग कराई जाएगी।-राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये है नगर निगम का दावा
- 16 मशीनों से प्रतिदिन शाम को शहर में फॉगिंग
- 15 लीटर डीजल हर मशीन को प्रतिदिन
- 1.50 लीटर पेट्रोल प्रति मशीन को प्रतिदिन
- 1 लीटर मेलाथियान दवा
-32 कर्मचारी, मासिक वेतन 12-12 हजार रुपये

रोज का औसत खर्च

नगर निगम के दावे के अनुसार, प्रतिदिन 240 लीटर डीजल, 24 लीटर पेट्रोल और 16 लीटर कीटनाशक खर्च होता है। औसत खर्च प्रतिदिन 21,360 रुपये डीजल, 2448 रुपये पेट्रोल पर और 480 रुपये कीटनाशक पर खर्च होते हैं। 32 कर्मचारियों का महीने के 12-12 हजार के हिसाब से महीने में 384000 रुपये हुए। यानि प्रतिदिन कर्मचारियों पर 12,800 रुपये का खर्च है। इस तरह नगर निगम का प्रतिदिन का खर्च 37088 रुपये है।

इन इलाकों में हालात बेहद खराब
फिरदौस नगर, गोविंदनगर, संजय गांधी कॉलोनी, शाहजमाल, भुजपुरा, नगला माली, नगला मान सिंह, नौरंगाबाद, नगला मेहताब, जीवनगढ़, धौर्रा, कुलदीप विहार, देवी नगला, रावणटीला, सराय हकीम, नई बस्ती, लच्छिमपुर, सारसौल, सासनी गेट, आगरा रोड, मथुरा रोड, प्रतिभा कालोनी, बरौला आदि इलाकों में मच्छरों ने जीना दूभर कर रखा है। इन इलाकों में फागिंग न होने की शिकायतें हैं।

इन इलाकों पर विशेष ध्यान
सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के आसपास का इलाका, विद्या नगर, सुरेंद्र नगर, किशोर नगर में जनप्रतिनिधियों के आवास वाले इलाके, सिविल लाइंस में एएमयू के आसपास फॉगिंग होती दिखाई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed