फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Speed breakers made against the standard will be removed from the roads

अलीगढ़ : सड़कों से हटेंगे मानक के विपरीत बने स्पीड ब्रेकर

Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Speed breakers made against the standard will be removed from the roads
जिले में वाहनों की गति और हादसों को नियंत्रित करने को बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब समस्या बन चुके हैं। कोई ब्रेकर तय मानक से ऊंचा है तो कहीं ढलान ठीक नहीं हैं। सड़क पर मानक के विपरीत बनाए गए एवं जानलेवा साबित हो रहे स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। ऐसे बने स्पीड ब्रेकरों को चिन्हित किया जा रहा है, इन्हें जल्द हटाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दुर्घटनाओं का कारण बन रहे स्पीड ब्रेकरों के स्थान पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले भर में तमाम स्पीड ब्रेकर ऐसे हैं, जो न केवल मानकों के विपरीत हैं बल्कि दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बने स्पीड ब्रेकर सही तरीके से नहीं बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्ग पर भी जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग के पास जिले भर के स्पीड ब्रेकरों का कोई अधिकारिक रिकॉर्ड नहीं हैं। ऐसे में अब विभाग ने इन्हें हटाने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मुहिम में जुट गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव पुष्कर ने बताया कि पहले स्पीड ब्रेकर का चिन्हीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद मानकों के विपरीत पाए जाने वाले सभी स्पीड ब्रेकरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed