फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Speed brake will be imposed on Yamuna Express

Aligarh: यमुना एक्सप्रेस पर 15 दिसंबर से लगेगा रफ्तार पर ब्रेक, ये रखनी होगी वाहनों की स्पीड

Thu, 14 Nov 2024 02:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 02:52 PM IST
सार

हल्के वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है।

विज्ञापन
Speed brake will be imposed on Yamuna Express
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे और धुंध के कारण हादसों में इजाफा होने लगता है। इसे रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के और भारी वाहनों की रफ्तार को कम करने का फैसला किया है। हल्के वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। निर्धारित गति से अधिक होने पर वाहनों के चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन


कोहरे में सर्वाधिक हादसे होते हैं। इसे लेकर प्रशासन ने पहले से ही प्लान तैयार कर लिया है। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कसरत शुरू होने जा रही है। आरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि कोहरे के दौरान रफ्तार पर लगाम लगाने एवं हादसे रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा घटा दी है। यह बदलाव हर साल नवंबर माह में किया जाता है।
विज्ञापन


हाईवे पर भी वाहनों की स्पीड पर रहेगी नजर
सभी हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार पर नजर रहेगी। अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे, अलीगढ़-कानपुर हाईवे, अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे, अलीगढ़ -टप्पल मार्ग, अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर अधिक रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे। हाईवे पर लगे कैमरों से स्पीड चेक की जाएगी। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी। वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed