{"_id":"65a95c718310e24f8d066465","slug":"special-lok-adalat-will-be-held-from-22-to-24-january-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 22 से 24 जनवरी तक लगेगी विशेष लोक अदालत, रखे जाएंगे ये मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 22 से 24 जनवरी तक लगेगी विशेष लोक अदालत, रखे जाएंगे ये मामले
Thu, 18 Jan 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:44 PM IST
सार
न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह- समझौता के आधार पर करने के लिए 22, 23 एवं 24 जनवरी को जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगेगी।
विज्ञापन
विशेष लोक अदालत
- फोटो : istock
विस्तार
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा- निर्देशन में 22, 23 एवं 24 जनवरी को जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह- समझौता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
सुभाष चंद्रा अष्टम, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 03, नोडल अधिकारी लोक अदालत ने बताया कि विशेष लोक अदालत की सफलता के लिए गठित समिति के अध्यक्ष, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-08, अशोक भारतेंदु की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें लंबित वादों में से अधिक से अधिक मामले चिन्हित कर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राघवेंद्र मणि सदस्य/ अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या-02, रईस अहमद, पीठासीन अधिकारी,अतिरिक्त न्यायालय, प्रिया कुमारी राय, एसीजेएम कोर्ट संख्या-03, यशपाल वर्मा एसीजेएम कोर्ट संख्या-05, रजत सिंह यादव जेएम कोर्ट संख्या-01,सौरभ मंडलोई सिविल जज(जू.डि) कोर्ट संख्या-02, अभिषेक त्रिपाठी जेएम कोर्ट संख्या-02, शुभ्रा प्रकाश जेएम कोर्ट संख्या-03, आशीष सिंह सिविल जज(जूडि)/ एफटीसी कोर्ट संख्या-02 उपस्थित रहे।
विज्ञापन