फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special campaign to prevent adulteration in ice cream, samples collected

Aligarh News: आइसक्रीम में मिलावट रोकने को विशेष अभियान, नमूने संग्रहित

Thu, 08 Jun 2023 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Special campaign to prevent adulteration in ice cream, samples collected
नमूने संग्रहित करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाली आइसक्रीम में कई तरह की मिलावट हो रही है। इसको रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर छापेमार कर नमूने भरे हैं। सुरक्षा अधिकारियों के दल ने थाना महुआखेड़ा के निकट धनीपुर मंडी जीटी रोड पर स्थित कारोबारी रणवीर सिंह के यहां से आइसक्रीम एवं आइस कैंडी का एक- एक नमूना लिया। तहसील कोल के ग्राम रहमतपुर गढ़मऊ में अनिल के खाद्य प्रतिष्ठान हैवमोर आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड से मैंगो फ्लेवर आइसकैंडी का एक नमूना, इगलास में जमुना प्रसाद की आइसक्रीम निर्माण शाला से कुल्फी का नमूना लिया। गोंडा स्थित मां लक्ष्मी प्रोविजन स्टोर के संचालक हीरालाल से किप्स ब्रांड रायता मसाला, खैर के मोहल्ला मालीपुरा में शंकरलाल के प्रतिष्ठान से बादाम शेक का एक नमूना लिया गया। अतरौली में अमित कुमार की दुकान से आइसक्रीम का नमूना लिया।
विज्ञापन

अलीगढ़। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत आम जनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुरक्षित खाद्य पर जागरुक किया गया। कस्बा खैर में मनकामेश्वर सेवासदन, खैर रोड पर सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, अनिल कुमार सिंह, अमर बहादुर सरोज ने लोगों को जागरुक किया। कस्बा हरदुआगंज में भी व्यापारियों के साथ विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सहायक आयुक्त खाद्य, श्री रामनरेश, सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी परिसर में भी आयोजित विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस से संबंधित कार्यक्रम में लोगों को जागरुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed