{"_id":"60429b9c8ebc3e591d012eed","slug":"sp-members-resigned-after-not-getting-place-on-the-stage-of-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायतः अखिलेश के मंच पर जगह न मिलने के बाद खैर अध्यक्ष का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायतः अखिलेश के मंच पर जगह न मिलने के बाद खैर अध्यक्ष का इस्तीफा
Sat, 06 Mar 2021 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, खैर (अलीगढ़)।
अमर उजाला नेटवर्क, खैर (अलीगढ़)।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:29 AM IST
सार
- सपा के खैर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का इस्तीफा, कार्यकारिणी भी इस्तीफा दे सकती है
- मंच पर अखिलेश यादव का सम्मान करने के लिए न बुलाए जाने से नाराजगी
विज्ञापन
अखिलेश यादव की किसान महापंचायत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टप्पल इंटरचेंज में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान मंच पर न बुलाए जाने से नाराज सपा के खैर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पप्पन वर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी कमेटी के पदाधिकारियों में भी रोष है। कार्यकारिणी के भी जल्द इस्तीफा देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पप्पन वर्मा के अनुसार कार्यकर्ता के रूप में वह 27 वर्ष से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता मेहनत से काम करता है, केवल सम्मान के लिए। सम्मान ही न मिले तो काम करने का क्या मतलब? खैर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष होने के नाते वह और उनकी पूरी टीम महापंचायत की सफलता के लिए सात दिन से दिन-रात लगे थे, लेकिन अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन
कहा कि विधानसभा कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को अंदर तक नहीं आने दिया गया। एक बार मंच से नाम तक नहीं लिया गया। अखिलेश यादव का स्वागत नहीं करने दिया। दूसरे दलों को छोड़कर सपा में शामिल लोगों को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के सामने यह दर्शाया गया कि सर्वेसर्वा सब वे ही हैं। जो पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सारथी बनकर रहे हैं उनकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि पद से इस्तीफा दिया है। पूरी बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताई जाएगी।