{"_id":"628e805fc0f00748ed341288","slug":"sp-leader-arrested-for-molesting-woman-assaulting-her-husband-and-firing-aligarh-news-ali2924044174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट और फायरिंग में सपा नेता गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट और फायरिंग में सपा नेता गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित ढाबे पर रविवार रात पति संग खाना खा रही महिला से छेड़छाड़, फोटो खींचने और विरोध करने पर मारपीट तथा फायरिंग करने के आरोप में सपा नेता धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जांच के दौरान सपा नेता का नाम सामने आने पर बुधवार तड़के उसे गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तार आरोपी सपा शासनकाल में सपा लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष रहा है। इस मामले में दो और आरोपी अभी फरार हैं।
रविवार देर रात एडीए कालोनी निवासी दंपती ढाबे पर खाना खाने गए थे। इस दौरान साकेत विहार सासनी गेट के सुमित यादव, उसके रिश्ते का भाई कालीचरण, नरेश आदि भी मौजूद थे। आरोप है कि इनमें से किसी ने अपने मोबाइल में महिला का फोटो खींच लिया। इस बात की भनक जब महिला और उसके पति को लगी तो विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर ये लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इन्होंने फोन कर अपने कुछ अन्य साथी बुला लिए और दंपती से मारपीट की और फायरिंग करते हुए भाग गए। इस दौरान महिला से छेड़खानी तक की गई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की और दो आरोपी सोनू यादव व योगेश यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा था। इस मामले में सीसीटीवी से ही सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष सासनी गेट के ही धर्मेंद्र यादव की पहचान भी हुई। इंस्पेक्टर सासनी गेट ने बताया कि धर्मेंद्र को दोपहर में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इधर, इस मामले में अभी कालीचरण, सुमित और नरेश फरार हैं। इनकी तलाश जारी है।
-धर्मेंद्र यादव नाम के किसी व्यक्ति को मैं नहीं जानता और न हमारी पार्टी में इस नाम का कोई व्यक्ति सक्रिय है। जिसने जैसा किया है, वैसा भरेगा। पार्टी का नाम लेकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।-गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष सपा