{"_id":"607c8f7e8ebc3e592c7372bc","slug":"sp-condidate-filed-nomination-city-office-news-ali2613958137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से जिपं अध्यक्ष की दावेदार अर्चना सहित छह ने पर्चा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से जिपं अध्यक्ष की दावेदार अर्चना सहित छह ने पर्चा भरा
विज्ञापन
पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा जमा करतीं वार्ड 43 की सपा प्रत्याशी अर्चना
- फोटो : CITY OFFICE
जिला पंचायत के कांटे के चुनाव में भाजपा के बाद सपा दूसरी बड़ी पार्टी बनती जा रही है। भाजपा की ओर से जिला पंचायत की सभी 47 सीटों पर नामांकन हुआ है तो सपा की तरफ से 36 सीटों पर पर्चा दाखिल हुआ है। इन दोनों दलों के अलावा अन्य पार्टियों में आधिकारिक रूप से इतने प्रत्याशियों का नामांकन नहीं हुआ है।
रविवार को अर्चना यादव ने वार्ड नंबर-43 से नामांकन किया है। अर्चना संजय यादव की पत्नी है, जो बदायूं के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर से एक से ओमपाल सिंह, वार्ड नंबर-21 से कुसुमलता, वार्ड नंबर-27 से डॉ जितेंद्र कुमार, वार्ड नंबर-29 से चरण सिंह, वार्ड नंबर-34 से मीरा देवी ने नामांकन दाखिल किया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रत्नाकर पांडे ने बताया कि शनिवार को पार्टी के 30 नामांकन हुए थे। इस तरह से कुल 36 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ है। इसके अलावा 11 अन्य प्रत्याशियों को पार्टी समर्थन दे रही है। सपा इस चुनाव में महान दल के साथ गठबंधन में हैं।
इस अवसर पर जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी ,जिला उपाध्यक्ष डॉ कृपाल सिंह यादव, अहमद सईद सिद्दीकी, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव, विनोद सविता, चौधरी बिजेंद्र सिंह, अशोक यादव, डॉ गुलिस्ताना, विजय प्रजापति, पंकज यादव आदि समाजवादी नेता मौजूद रहे।