{"_id":"67f7f882885b63221201393a","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-and-shivpal-yadav-in-aligarh-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सपा प्रमुख अखिलेश आज अलीगढ़ में, शादी समारोह में होंगे शामिल, साथ में होंगे शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सपा प्रमुख अखिलेश आज अलीगढ़ में, शादी समारोह में होंगे शामिल, साथ में होंगे शिवपाल यादव
Fri, 11 Apr 2025 01:28 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:28 AM IST
सार
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होंगे। कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर इनका स्वागत करेंगे। इस दौरान संगठन के संबंध में भी संक्षिप्त चर्चा होगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। वह सुबह 10.30 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। दोपहर 1.40 बजे एयरपोर्ट से सैफई हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सुबह 11.15 बजे रामघाट रोड स्थित गोल्डन स्टोन रिजोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह नजीबा खान जीनत की पुत्री के विवाह में शामिल होंगे। यहां से 12 बजे वह न्यू सर सैयद नगर स्थित प्रो. शरीफ के आवास पर पहुंचेंगे। 12.40 पर वह न्यू इकरा कॉलोनी में एमन खान और माहीन जुबेरी को उनके विवाह के बाद उनको आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर इनका स्वागत करेंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने बताया कि इस दौरान संगठन के संबंध में भी संक्षिप्त चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन