फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP bets placed on the old faces 3 seats

सपा ने 3 सीटों पर पुराने चेहरों पर लगाया दांव

Sat, 26 Mar 2016 02:04 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
SP bets placed on the old faces 3 seats
सपा
 बसपा के बाद सपा ने विधानसभा चुनाव 2017 के टिकट देने शुरू कर दिए हैं। होली के दूसरे दिन ही सपा आलाकमान ने 137 उम्मीदवारों को पहली सूची जार की, जिसमें उन विधानसभा सीटों के टिकट हैं जहां से पार्टी हार गई थी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि खैर से प्रशांत वाल्मीकि, इगलास से कन्हैया लाल दिवाकर और बरौली से सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष लोधी को पार्टी ने चुनाव लड़ाने की हरी झंडी दे दी है। तीनों उम्मीदवारों को 2012 में पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन दो सीटों पर ऐन चुनाव से ठीक पहले टिकट बदल दी गई थी। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि विजयी सपा विधायकों को पार्टी ने दोबारा चुनाव लड़ाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन

सपा के चार विधायकों से चुनाव की तैयारियों में लग जाने को कहा गया है। शहर से जफर आलम, कोल से हाजी जमीरउल्लाह,छर्रा से ठा. राकेश सिंह और अतरौली से वीरेश यादव को चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर से प्रशांत वाल्मीकि को दूसरी बार टिकट मिला है। जिसका टिकट 2012 में ऐन चुनाव से ठीक पहले काट दिया गया था। प्रशांत की जगह गुरविंदर सिंह को चुनाव लड़ाया गया था। एससी कोटे को आरक्षित इस सीट पर रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी जीते थे। गुरविंदर सिंह को लगभग 5 हजार वोट मिले थे।  
बरौली सामान्य सीट से सुभाष लोधी पर सपा ने दूसरी बार भरोसा दिखाया है। वर्ष 2012 में चुनाव से ठीक पहले सपा ने एडवोकेट सुभाष लोधी को हटा कर मोहन लाल बघेल को टिकट दे दिया था। जो रालोद उम्मीदवार ठा. दलवीर सिंह के सामने अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। मोहन लाल बघेल को लगभग 4200 वोट ही मिल पाये थे।
इगलास सुरक्षित सीट से कन्हैया लाल दिवाकर को भी दूसरी बार टिकट दिया गया है। वर्ष 2012 के चुनाव में दिवाकर ने रालोद उम्मीदवार को टक्कर दी थी लेकिन रालोद उम्मीदवार त्रिलोकीराम दिवाकर जीत गए थे। लगभग 30 हजार वोट मिले थे।

बसपा के छह उम्मीदवार घोषित
बसपा ने शहर सीट से आरिफ बॉबी अब्बासी, कोल से रामकुमार शर्मा, खैर से अरुण फौजी, छर्रा से मो. सगीर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बरौली से पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह का चुनाव लड़ना तय है तो इगलास से राजेंद्र कुमार को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। अतरौली पर धर्मेंद्र चौधरी के बाद संगीता चौधरी को भी हटा दिया गया है। इस सीट पर टिकट का फैसला 10 अप्रैल को हो सकता है। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने बताया कि 10 अप्रैल को अतरौली का प्रत्याशी सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed